{"_id":"6b0b14b5999621791b0296f3","slug":"candlelight-march-held-to-stop-child-marriage-women-take-a-pledge-jind-news-c-199-1-sroh1006-164541-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाल विवाह रोकने के लिए निकाले कैंडल मार्च, महिलाओं ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाल विवाह रोकने के लिए निकाले कैंडल मार्च, महिलाओं ने ली शपथ
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी11-उचाना के नागरिक अस्पताल में बाल विवाह के खिलाफ शपथ लेती आशा वर्कर। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर 12 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। एमडीडी ऑफ इंडिया और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया।
संगठन ने महिला व बाल विकास विभाग, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों और शहरी बस्तियों में कैंडल मार्च निकाले गए।
संगठन ने जींद, जुलाना और उचाना शहर के अलावा जलालपुर कलां, भम्भेवा, बुटाना, निर्जन, पोखरी खेड़ी, बुटानी, पौली, किशनपुरा और शाहपुर सहित कई गांवों में कैंडल मार्च निकाले गए।
विज्ञापन
इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ नारे लगाए और इसे रोकने की शपथ ली। इसके अलावा अर्जुन स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जींद ब्लॉक की 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरिंदर सिंह मान ने बताया कि उनका संगठन प्रदेश में 21 जिलों में बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहा है। एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के रूप में मान्यता दी है। बाल विवाह रोकने में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला अध्यापिकाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। गांवों और घरों तक उनकी पहुंच के कारण वे समय रहते ऐसे मामलों की जानकारी देकर रोकथाम में सहयोग कर सकती हैं।