फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Candle March, demonstrating

कैंडल मार्च निकाल, किया प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Thu, 04 Sep 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन

अमरहेड़ी गांव से नाबालिगलड़की को अगवा करने और उसकी मां सुमन की हत्या करने के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार शाम मैढ़ सुनार सभा के सदस्यों ने नरवाना और सफीदों में कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन


जबकि मैढ़ सुनार सभा की जींद में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि चार सितंबर को शहर के नेहरू पार्क से मैढ़ सुनार सभा शहर में मौन प्रदर्शन करेगी।

नरवाना में हुए कैंडल मार्च की अगुवाई मैढ़ सुनार सभा के खंड प्रधान दर्शन लाल सोनी, जबकि सफीदों में स्वर्णकार सभा के प्रधान चुन्नी लाल व राजकुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन


सुनार सभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि बृहस्पतिवार तक अपह्त की गई लड़की को बरामद करके व सुमन के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों स्वर्णकार सभा के प्रधान चुन्नी लाल व राजकुमार वर्मा ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 29 अगस्त को हुई इस घटना के छह दिन के बाद आज तक पुलिस के हाथ खाली है। इससे यह साबित होता है कि पुलिस अपने काम के प्रति कितनी गंभीर है। जिला क्राइम का अड्डा बनता जा रहा है।

यहां कोई भी किसी को उठा ले जाना, किसी की भी हत्या कर देना जैसे आम बात हो गई है। आज जींद का ये आलम है कि सरेआम अपराध कर अपराधी आसानी से बच निकलते हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर तमाशबीन बनी हुई है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।


आज करेंगे मौन प्रदर्शन
मैढ़ सुनार सभा के महासचिव राममेहर तोशावड ने कहा कि बृहस्पतिवार तक अपह्त की गई लड़की को बरामद करके व सुमन के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो चार सितंबर को सुबह जींद के नेहरू पार्क  में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शहर में रोष प्रदर्शन करके राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो निर्णायक आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed