{"_id":"6a889c2e18e46ff7360be614","slug":"campaign-to-plant-2200-saplings-launched-jind-news-c-199-1-jnd1005-158872-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 2200 पौधे लगाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 2200 पौधे लगाने का अभियान शुरू
Sat, 22 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। पौधारोपण करते हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण।
नरवाना। गांव फूलियां खुर्द में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। 2200 पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण की शुरुआत सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कुमार और शमशेर बांगड़ ने श्मशान घाट में पौधा लगाकर की।
खंड समन्वयक जयपाल धोबी ने बताया कि अभियान के तहत गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, श्मशान घाट, भगत सिंह चौक और तालाबों के किनारों पर पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों की देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उझाना राजेंद्र मल्लू, ब्लॉक समिति प्रतिनिधि जसवंत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद