{"_id":"672faeaa1d8fb5381d0e0b74","slug":"camp-for-haryana-kabaddi-team-under-17-players-begins-jind-news-c-199-1-jnd1001-125462-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा कबड्डी टीम अंडर-17 के खिलाड़ियों का कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा कबड्डी टीम अंडर-17 के खिलाड़ियों का कैंप शुरू
Sun, 10 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी08: करसिंधु के राजकीय स्कूल में शुरू हुआ अंडर-17 टीम हरियाणा कबड्डी कैंप। संवाद
उचाना। लड़कों की अंडर -17 हरियाणा कबड्डी टीम का कैंप शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसिंधु उचाना में शुरू हो गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के मुखिया देवी प्रसन्न ने किया।
डीपीई सतीश खटकड़ ने बताया कि कैंप में खिलाड़ी 8 से 13 नवंबर तक अपनी तैयारी के लिए पसीना बहाएंगे। कैंप में जींद, कैथल, सोनीपत, दादरी, हिसार, रोहतक सहित सभी जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टीम 16 से 20 नवंबर तक नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में होने वाले स्कूल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने और अनुशासन में रहकर निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कबड्डी कोच शेरा, जय भगवान, रविंद्र पूनिया, किरण श्योकंद और धर्मपाल मौजूद रहे।