{"_id":"68aa0442a42bab296f0b2632","slug":"called-to-reach-in-large-numbers-on-25-august-jind-news-c-199-1-sroh1009-139797-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 25 अगस्त को भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 25 अगस्त को भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया
Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मंच पर मौजूद अभय सिंह व इनेलो के अन्य नेता।
नरवाना। शहर के एलआईसी रोड स्थित जाट धर्मशाला में शनिवार को इनेलो का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अभय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 25 अगस्त को रोहतक में चौ. देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर इनेलो की ताकत का प्रदर्शन करें।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अभय सिंह चौटाला ने ने कहा कि कांग्रेस में बाप-बेटा की साजिश के कारण ही भाजपा को तीसरी बार सत्ता मिली। उन्होंने कहा कि हमने दस सीटें इस उम्मीद से दी थीं कि चौ. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन जिनको मौका दिया गया, उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने में भूमिका निभाई।
चौटाला ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद इन नेताओं ने प्रदेश को साढ़े चार साल तक लूटने का काम किया। चौटाला ने कहा कि इस धोखे के लिए कहीं न कहीं नरवाना क्षेत्र की जनता भी जिम्मेदार रही, क्योंकि उन्होंने गलत लोगों को चुन लिया। जितने के बाद उन्होंने न सिर्फ जनता से विश्वासघात किया बल्कि चौ. देवीलाल की नीतियों को भी ताक पर रख दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग सच को पहचानें और एकजुट होकर इनेलो को मजबूती दें।
विज्ञापन
इस मौके पर चौ. रामपाल माजरा, उमेद लोहान, रामफल कुंडू, बिजेंद्र सिंह रेढू, हलका अध्यक्ष प्रदीप नैन, प्रदेश सचिव अंग्रेज नैन, सुनील नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद