Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Call to make the protest on April 21 a success

Jind News: 21 अप्रैल के धरने को सफल बनाने का आह्वान

Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Call to make the protest on April 21 a success
18जेएनडी16: बैठक में भाग लेते रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ, खंड नरवाना की बैठक शनिवार को शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में खंड प्रधान बलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन खंड सचिव होशियार सिंह ने किया।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए 21 अप्रैल को होने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रेस सचिव मा. सतबीर सिंह ने बताया कि धरने में अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन





ये टीमें घर-घर जाकर इश्तिहार वितरित करेगी और कर्मचारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही बैठक में हरियाणा अग्निशमन कर्मचारियों की जारी हड़ताल का पूर्ण समर्थन करने का भी फैसला लिया गया। बैठक के दौरान सरकार की नीतियों को लेकर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा वित्त विधेयक 2025 पारित कर आठवें वेतन आयोग का लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को न देने के संकेत दिए गए हैं, जबकि राज्य सरकार ने एलटीसी सुविधा बंद कर कर्मचारियों और पेंशनरों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का पूर्ण क्रियान्वयन, मेडिकल भत्ता 3000 रुपये प्रति माह किया जाना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा कम्यूटेशन कटौती 11 वर्ष तक सीमित करने की मांग उठाई गई। बैठक में बलजीत सिंह, होशियार सिंह, बलवान सिंह, मेवा सिंह पीटीआई, ईश्वर सिंह सच्चा खेड़ा, मेवा सिंह ढाकल, प्रदीप शर्मा, रामप्यारी, राजेंद्र कुमार, हरचंद सैनी, सरदार सिंह चहल, अमृतलाल शर्मा, चंद्रभान पीटीआई, जय भगवान सैनी, डॉ. रामचंद्र और महासिंह श्योराण सहित अनेक रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed