फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Call to make natural farming a profitable deal

Jind News: प्राकृतिक खेती को मुनाफे का सौदा बनाने का आह्वान

Wed, 25 Dec 2024 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 25 Dec 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Call to make natural farming a profitable deal
24जेएनडी21- किसान सम्मेलन में किसानों को सम्मानित करते हुए ब्रहमाकुमारी बहनें। संवाद
नरवाना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को बिनैण खाप के दनौदा चबूतरे पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें राजस्थान से आए कृषि विशेषज्ञों ने राजस्थान के मॉडल गांव जाहोता में अप्राकृतिक जहरीली खेती से नुकसान के वीडियो दिखाकर अपने गांवों को आदर्श गोकुल गांव बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि के तौर पर बिनैण खाप के प्रधान रघबीर सिंह नैन, विशिष्ट अतिथि कृषि विभाग के एसडीओ बलजीत सिंह लाठर एवं पीएनबी किसान ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रमन सालवंत ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता बीके सीमा ने की। मुख्य वक्ता बीके प्रहलाद माउंट आबू एवं मोटिवेशनल स्पीकर बीके श्यामप्रताप राठौड़ राजस्थान ने बताया कि वैज्ञानिक रिसर्चों में साबित हो चुका है कि बीमारियों का सबसे बड़ा कारण अप्राकृतिक खेती से पैदा किया गया जहर युक्त भोजन है। उ
इस दौरान प्रताप राठौड़, कृषि अधिकारियों और खाप प्रधान रघबीर नैन ने लोगों को प्राकृतिक खेती को एक व्यवसाय की तरह अपनाकर खेती को मुनाफे का सौदा बनाने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने माना कि देश भर में प्राकृतिक एवं शाश्वत यौगिक खेती से फसलें पैदा करने वाले किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। नरवाना में भी ऐसे कई किसान हैं जो प्राकृतिक फसलों से अच्छा पैसा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापवन पर प्राकृतिक खेती करने वाले कृष्णा कुंडू मोहलखेड़ा, संगीता उझाना, भारत भूषण बेलरखा, वीरेंद्र सच्चाखेड़ा, रामभज धरौदी, रामफल जुलहेड़ा को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीके मीना बहन, खटकड़ खाप के प्रवक्ता दशरथ खटकड़, सरपंच किताबो देवी भी मौजूद रही।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed