{"_id":"69cec0ea0baa689fd70b39f1","slug":"call-to-make-enrollment-drive-a-success-through-coordination-jind-news-c-199-1-jnd1010-150977-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समन्वय से नामांकन अभियान को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समन्वय से नामांकन अभियान को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन
02जेएनडी19: आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में नामांकन अभियान को गति देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी वर्करों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि विद्यालय प्रशासन इस बार नामांकन अभियान को विशेष रूप से प्रभावी बनाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों के सहयोग पर जोर दे रहा है। बैठक में बच्चों की पहचान, अभिभावकों से संपर्क और समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाने जैसे बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि पिछले वर्ष भी आंगनबाड़ी वर्करों ने नामांकन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आह्वान किया कि इस वर्ष भी जिन बच्चों की आयु 4 वर्ष 6 माह पूर्ण हो चुकी है उनका समय पर विद्यालय में दाखिला करवाया जाए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। आंगनबाड़ी वर्करों के सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।