{"_id":"661432ba844cb504fc0f6814","slug":"cable-theft-of-eight-tube-wells-of-julani-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-115448-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलानी गांव के आठ ट्यूबवेल की केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलानी गांव के आठ ट्यूबवेल की केबल चोरी
Mon, 08 Apr 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
जींद। जुलानी गांव के खेतों में लगे आठ ट्यूबवेल की केबल चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जुलानी गांव निवासी पूर्व सरपंच कर्मबीर ने बताया कि उनके खेत से सात अप्रैल की रात को अज्ञात लोगों ने ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली। उनके अलावा बनी सिंह, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र, सत्यवान, जसवंत, कर्मबीर के खेत से भी केबल चोरी हुई है। लगभग सभी किसानों के खेत से चोरी हुई केबल की लंबाई 250 फीट है। उन्होंने बताया कि छह माह पहले भी किसानों के खेत से सबमर्सिबल की केबल चोरी हुई थी। उन चोरों का भी आज तक सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद