फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Businessmen submit memorandum to DC seeking special relief package from government

व्यापारियों ने सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन

Wed, 17 Mar 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Businessmen submit memorandum to DC seeking special relief package from government
डीसी को विशेष राहत पैकेज की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद - फोटो : Jind
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, घंटाघर का मूल स्वरूप बिगाड़ने व अन्य मांगों को लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने पहुंचा। इस दौरान डीसी ने सभागार में व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर व प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था काफी खराब है। इसके चलते व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना मुख्य काम लोगों की सुरक्षा छोड़कर सिर्फ चालान काटने में व्यस्त है। शहर में अंदर भी लोगों का चालान सिर्फ इसलिए काट दिया जाता है कि वह चप्पल पहनकर बाइक चला रहा है। वहीं आए दिन व्यापारियों को बदमाश निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इसके अलावा व्यापारियों ने कहा कि सुंदरीकरण के नाम पर घंटाघर का मूल स्वरूप ही बिगाड़ दिया गया है। घंटाघर शहर की पहचान है, लेकिन इसके ऊपर लगी घड़ी को ही तोड़ दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार से व्यापारियों के लिए विशेष राहत पैकेज देने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन में दुकानों के बंद रहने से उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में कोई राहत पैकेज देने की घोषणा नहीं की है। इससे व्यापारी हताश हैं। उन्होंने घंटाघर चौक की मरम्मत की मांग की है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा कोरोना काल में किराया माफ करने का लाभ भी दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर ने कहा कि लॉकडाउन के समय बंद पड़ी दुकानों के कामर्शियल, हाउस टैक्स व बिजली के बिल तथा बैंकों के लोन पर लगा ब्याज माफ होनी चाहिए। व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का सहयोग करता है और टैक्स देकर हरियाणा सरकार का खजाना भरता है। इसके अलावा व्यापारियों ने शहर की टूटी सड़कों और रोहतक रोड की बदहाली के सुधार के लिए भी डीसी से मांग की। इस अवसर पर सियाराम गोयल, रोशनलाल, कंवर सरोहा, रामकुमार जैन, पवन गर्ग मौजूद रहे।

व्यापारियों ने शहर की सफाई पर चिंता जताई है। यह गंभीर मामला है। सफाई को लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके अलावा कई मांग सरकार के स्तर की हैं। यह सरकार को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed