फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus tracking remains in limbo due to lack of GPS system

Jind News: जीपीएस सिस्टम के अभाव में बसों की ट्रैकिंग अधर में

Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bus tracking remains in limbo due to lack of GPS system
12जेएनडी15 : सामान्य बस अड्डे पर खड़ी बस। संवाद
जींद। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों की लोकेशन बताने वाला एप अगस्त में लांच किया हुआ था लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह अभी तक सुचारू रूप से काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बसों में जीपीएस सिस्टम न लगने के कारण यात्रियों को एप से कोई खास लाभ नहीं मिल रहा। फिलहाल केवल जींद डिपो की दस एसी बसों में ही यह सुविधा उपलब्ध है, वह भी कई बार कनेक्टिविटी टूटने से सही लोकेशन नहीं दिखा पाती।
विज्ञापन

एप खुलते ही बस नंबर मांगता है जिससे यात्रियों को उलझन का सामना करना पड़ रहा है। एप का उद्देश्य यात्रियों को बस की लाइव लोकेशन, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और बस के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद डिपो में लगभग 170 बसें ऑनरूट हैं जिनसे प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं और डिपो को लगभग 10 लाख रुपये की आय होती है। फिलहाल एप अभी ट्रायल पर है और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कमजोर होने से इसकी उपयोगिता प्रभावित हो रही है। यात्रियों को उम्मीद है कि तकनीकी खामियां दूर कर इसे जल्द पूरी तरह चालू किया जाएगा।

वर्जन
डिपो की रोडवेज बसों में लाइव लोकेशन एप ट्रायल मोड पर है। इसकी मानीटरिंग हो रही है। फिलहाल डिपो की दस एसी बसों में एप से बसों की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। बाकि बसों में अभी एप कनेक्ट नहीं हो पाया है।-राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed