{"_id":"5fac3d168ebc3e9b8c5d7c6a","slug":"bus-start-for-delhi-by-gohana-sonipat-jind-news-rtk5823165131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए जींद डिपो ने चलाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए जींद डिपो ने चलाई बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। वीरवार को जींद डिपो ने गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बस शुरू की है। इस रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जहां समय की बचत होगी, वहीं यात्रियों को किराया भी कम देना होगा।
गोहाना सोनीपत रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तीन घंटे लगेंगे और 130 रुपये किराया देना होगा। फिलहाल जींद से दिल्ली की बसें रोहतक व बहादुरगढ़ से होकर जा रही हैं। इस रूट पर जींद से दिल्ली तक का किराया 155 रुपये है और दिल्ली पहुंचने में बस को लगभग चार घंटे लग जाते हैं। जींद से रोहतक होते हुए दिल्ली के लिए आठ से 10 बस चल रही हैं। अब जींद डिपो द्वारा गोहाना व सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। यात्रियों को एक घंटा समय की बचत होगी और 25 रुपये किराया भी कम लगेगा। यह बस शुरू होने से खानपुर मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। जींद से गोहाना-सोनीपत होकर दिल्ली के लिए सुबह साढ़े पांच बजे बस चलेगी। जींद डिपो के जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रायल के तौर पर डिपो प्रबंधन ने गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए बस चलाने का निर्णय लिया है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।