फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus service will start soon from Jind to Amritsar and Jaipur

सुविधा: जींद से अमृतसर और जयपुर के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा, पांच माह से बंद खाटूश्याम धाम वाली बस भी चलेगी

Sat, 17 Jun 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

पांच महीने से बंद खाटूश्याम धाम जाने वाली बस का भी संचालन होगा। अमृतसर, जयपुर और खाटूश्याम जाने के लिए यात्रियों को सहूलियत होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Bus service will start soon from Jind to Amritsar and Jaipur
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने और जयपुर के दर्शनीय स्थलों पर घूमने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज जल्द ही अमृतसर और जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। अब जींद जिले के यात्री दोनों दर्शनीय स्थानों पर बस से जा सकेंगे। इसके अलावा पांच महीने से बंद खाटूश्याम धाम के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने जुलाई में अमृतसर और जयपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा करने का निर्णय लिया है। हालांकि फिलहाल जयपुर के लिए एक रोडवेज बस जाती है, लेकिन डिपो इस रूट पर एक और रोडवेज बस का संचालन करेगा। वहीं पांच महीने से बंद पड़ी खाटूश्याम धाम के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। इससे खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को खाटूश्याम धाम आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। स्वर्ण मंदिर देखने के लिए जींद से हर साल हजारों लोग अमृतसर जाते हैं, क्योंकि हर वर्ग की सिख धर्म के प्रति गहरी आस्था है। वहीं सिख धर्म के लोग भी गुरु साहबानों के प्रकाशोत्सव पर भारी संख्या में अमृतसर जाते हैं और वहां सेवा करते हैं।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो प्रबंधन बंद पड़े रूटों पर रोडवेज सेवा बहाल करने को लेकर गंभीर है। जींद डिपो की बसें श्रीगंगानगर, सालासर, पटियाला, पलवल, मथुरा, हरिद्वार जैसे लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ रही हैं, जिनका यात्रियों को लाभ मिल रहा है। फिलहाल जींद डिपो की बस कटड़ा रूट नहीं चल रही है। 7-8 साल पहले जींद डिपो की बस इस रूट पर चलती थी। हालांकि यात्री इस रूट पर भी रोडवेज बस चलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन डिपो का इस रूट पर बस चलाने के मूड में नहीं है। फिलहाल डिपो में बसों की कमी के चलते दिक्कत आ रही है। डिपो में नई बसें आने के बाद अन्य रूट भी बहाल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट बहाल होने से रोडवेज को भी होगा फायदा
अमृतसर और जयपुर रूट पर बस सेवा शुरू करने का फायदा रोडवेज को मिलेगा। इससे रोडवेज को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। फिलहाल जींद से एकमात्र जयपुर के लिए 11 बजे रोडवेज बस जाती है। इस बस में शहर से प्रतिदिन यात्री जयपुर जाते हैं, लेकिन पूरे दिन में एकमात्र बस होने के कारण यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल पाती। अब एक और बस शुरू होने से यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। जयपुर के लिए दूसरी बस सुबह साढ़े आठ बजे चलाई जानी है।

गुरुग्राम रूट पर भी बढ़ी बसों की संख्या
जींद डिपो ने गुरुग्राम के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी है। इस रूट पर प्रतिदिन जींद डिपो की पांच से ज्यादा बसें जाती हैं। जींद डिपो के अलावा अन्य डिपो की बसें भी वाया जींद होकर चलती हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या कम पड़ जाती थी। इसको देखते हुए रोडवेज डिपो ने सुबह 11 बजे गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी लाफ मिल रहा है, क्योंकि इस समय गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। यात्रियों को गुरुग्राम जाने के लिए कईं बस बदलनी पड़ती थीं।


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अमृतसर और जयपुर रूट पर अगले महीने से रोडवेज सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल जयपुर रूट पर एक रोडवेज बस चल रही है, लेकिन यात्रियों की मांग पर एक और बस चलाने का फैसला लिया गया जो कि सुबह साढ़े आठ बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। वहीं अमृतसर के लिए बंद पड़ी रोडवेज सेवा को बहाल किया जाएगा। -जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed