{"_id":"65808f0a33245e1ee30ae674","slug":"bus-service-started-from-uchana-to-naguran-deputy-cm-fulfilled-the-demand-within-48-hours-jind-news-c-199-1-jnd1001-10374-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना से नगूरां तक बस सेवा शुरू, डिप्टी सीएम ने 48 घंटे में मांग पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना से नगूरां तक बस सेवा शुरू, डिप्टी सीएम ने 48 घंटे में मांग पूरी की
Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
उचाना। उचाना से नगूरां तक बस सेवा शुरू करने की डिप्टी सीएम के समक्ष की गई पांच गांवों की मांग 48 घंटे में पूरी हुई। शनिवार को डिप्टी सीएम के समक्ष लिखित में उचाना से नगूरां तक बस सेवा शुरु करने की मांग रोजखेड़ा, घोघड़ियां, बधाना व बड़ौदा गांव द्वारा की गई थी। रोजखेड़ा से लेकर नगूरां तक दोपहर को बस सेवा नहीं होने से स्कूल, कॉलेज से गांव जाने वाले छात्रों को परेशानी होती है। इस मांग को पूरी करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रोडवेज जीएम जींद को इस रूट पर बस चलाने के निर्देश दिए गए। सोमवार को उचाना बस स्टैंड से नगूरां के लिए बस शुरू हुई।
सवा दो बजे उचाना से जाएगी बस
उचाना से सवा दो बजे बस चलेगी जो बड़ौदा होते हुए रोज खेड़ा, घोघड़िया, बधाना के रास्ते नगूरां पहुंचेंगी। सुबह के समय भी नगूरां से उचाना के लिए बस सेवा ग्रामीणों की मांग पर शुरू की गई थी। स्कूल, कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए दोपहर बाद बस सेवा नहीं होने से परेशानी हो रही थी। बस के फेरे बढ़ाने की मांग यात्रियों, छात्रों, ग्रामीणों ने की थी जो पूरी हुई है। मंदीप बूरा, अजय, सुनील, बलवान ने कहा कि नगूरां से उचाना के लिए जो बस सेवा शुरु हुई है उसका फायदा ग्रामीणों, छात्रों को मिला है। स्कूल, कॉलेज के अलावा कोचिंग सेंटर समय पर पहुंच जाते है। दोपहर बाद कोई भी बस नगूरां की तरफ नहीं जाने से आने-जाने में परेशानी होती है। डिप्टी सीएम से की गई मांग दो दिन में ही पूरी हो गई है। उचाना बस स्टैंड से नगूरां के लिए बस शुरू हुई है। छह गांवों के विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा।
वर्जन
उचाना से नगूरां तक बस सेवा शुरू की गई है। सवा दो बजे उचाना से शुरू होगी। बस शुरू करने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी।
-कमलजीत सिंह, जीएम, रोडवेज, जींद।