फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus ran to take a ride, many passengers injured

सवारी लेने के चक्कर में दौड़ाई बस, कई यात्री घायल

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bus ran to take a ride, many passengers injured
जींद। सवारी उठाने के लिए परिवहन समिति व किलोमीटर स्कीम की बस में जींद-पानीपत मार्ग पर खेड़ी तलोडा के पास टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

यात्री पटेल नगर निवासी रवि व हकीकत नगर निवासी टीना ने बताया कि वह बस अड्डे से परिवहन समिति की बस में बैठकर गंतव्य के लिए जा रहे थे। उनके आगे किलोमीटर स्कीम की बस थी। उन्होंने बताया कि दोनो चालक बसों को तेज गति से एक दूसरे से आगे निकालकर सवारियों को उठाने के प्रयास में थे। जींद से दुर्घटना स्थल तक दोनों बसों के चालक इसी तरह से बस को लापरवाही से चला रहे थे। इसके चलते जब किलोमीटर स्कीम की बस आगे निकलकर तलोडा गांव के पास पहुंची तो वह सवारियों को उतार रही थी, लेकिन इसी दौरान पीछे से परिवहन समिति की बस ने तेज गति से चलाकर बस में पीछे से टक्कर मारी। हादसे में दो बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। राहगीरों की सहायता से घायल यात्रियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिवहन समिति का चालक मोबाइल में बदल रहा था गाना
परिवहन समिति की बस में बैठे अन्य यात्रियों में बताया कि दुर्घटना के समय चालक मोबाइल में गाना बदल रहा था। इसी दौरान उसकी बस आगे जा रही किलोमीटर स्कीम की बस से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
घायलों के बयान किए हैं दर्ज, होगी कार्रवाई
बस टकराने से हुए घायल यात्री के बयान दर्ज कर लिए हैं। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
--हरिओम पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed