फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus operations will remain closed on the morning of Faag day

Jind News: फाग वाले दिन सुबह बसों का संचालन रहेगा बंद

Thu, 13 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bus operations will remain closed on the morning of Faag day
12जेएनडी22-पांडू पिंडारा स्थित बस स्टैंड का फोटो। संवाद
जींद। फाग पर्व पर असामाजिक तत्वों की ओर से बसों को नुकसान पहुंचाने की आशंका रहती है। इसके कारण रोडवेज ने शुक्रवार को दोपहर बाद बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को होली के दिन यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए रोडवेज की ओर से बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।
आमतौर पर जींद से अल सुबह चंडीगढ़, हरिद्वार, मथुरा, पटियाला, लुधियाना जैसे लंबे रूट पर बस निकलती है। जबकि इसके बाद भिवानी, रोहतक, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र जैसे लोकल रूट पर बस चलती है। जींद डिपो में इस समय 168 बस रूट पर हैं, जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। डिपो की बसों में हर रोज लगभग 15 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे एक दिन में डिपो को दस लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों के काफी लोग जींद में काम करते हैं। होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में यह प्रवासी लोग अपने घरों पर रह कर परिजनों के साथ होली मनाने जाते हैं। वहीं होली पर शहर में विभिन्न सरकारी और निजी संस्थान खुले रहेंगे तो कर्मचारी और अन्य यात्री का आवागमन वीरवार को रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को प्रवासी सहित अन्य यात्रियों को अपने घर पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रोडवेज की ओर से होली के दिन वीरवार को बसों का संचालन जारी रहेगा। वहीं शुक्रवार को फाग वाले दिन दोपहर बाद बसों का संचालन करने की संभावना है।
दोपहर बाद चलाई जा सकती है बस : शुक्रवार को फाग है। इस दिन कुछ शरारती तत्वों की ओर से बसों को नुकसान पहुंचाने की संभावना रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed