{"_id":"6692c8b8a2d4a44cff0a7947","slug":"bus-hits-bike-and-drags-it-for-50-meters-driver-dies-jind-news-c-199-1-sroh1009-119919-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस ने बाइक में टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस ने बाइक में टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा, चालक की मौत
Sun, 14 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी16: देवेंद्र नाथ साहनी।
जींद। रजाना कलां गांव के पास बाइक सवार व्यक्ति को परिवहन समिति की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बिहार के सारण जिले के महम्मदपुर निवासी देवेंद्र नाथ प्रसाद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला सारण के बहलुं निवासी परशुराम साहनी ने बताया कि वह और उनका साला देवेंद्र नाथ प्रसाद केसीसी बुल्डकॉन कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को जब वह काम निपटाकर रजाना कलां के नजदीक पहुंचे तो देवेंद्र नाथ की बाइक में सफीदों की तरफ से आई तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बस चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। वह अपने साले को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि परशुराम साहनी की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।