फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus closed on Delhi, Hisar and Chandigarh routes

Jind News: दिल्ली, हिसार और चंडीगढ़ रूट पर बस बंद

Wed, 14 Feb 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bus closed on Delhi, Hisar and Chandigarh routes
13जेएनडी16-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज और निजी बसें, जिन्हें कई रूटों पर जाने से रोक दिया है। संवाद - फोटो : Samvad
जींद। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज बसों का आवागमन प्रभावित हो गया है। दिल्ली, हिसार और चंडीगढ़ रूट बंद हो गए हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पंजाब की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें डिपो प्रबंधन ने पहले ही बंद कर दी थी। मंगलवार को दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ से लौट रही हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी बंद हो गई हैं। इससे जिले की चंडीगढ़ और दिल्ली से कनेक्टिविटी टूट गई है। मंगलवार सुबह हिसार के लिए भी कई बसें चली थीं, लेकिन किसान आंदोलन के उग्र होने के चलते दोपहर बाद उनको रोक दिया।
विज्ञापन


किसान आंदोलन मंगलवार को ओर तेज हो गया। पंजाब की तरफ से किसान दातासिंह वाला बॉर्डर तक पहुंच गए। इसके अलावा अंबाला के शंभू बॉर्डर, जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर किलाजफरगढ़ गांव के पास व हिसार रूट पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। इसके कारण इन रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं। जैसे-जैसे किसान आंदोलन उग्र होगा, उसका असर परिवहन सेवा पर भी पड़ेगा। डिपो प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से बसों का आवागमन रोक दिया है। फिलहाल गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, कैथल, भिवानी और रोहतक रूटों पर जींद से रोडवेज बसें चल रही हैं।
विज्ञापन


दोपहर बाद हिसार रूट हुआ बंद

जींद रोडवेज डिपो की बसें प्रतिदिन दिल्ली के लिए आवागमन करती हैं, लेकिन किसान आंदोलन को देखते हुए इन बसों को बहादुरगढ़ तक ही भेजा जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ जाने वाली बसों को कैथल वाया चीका से होते हुए पटियाला से निकाला जा रहा था, लेकिन मंगलवार को यह बसें चंडीगढ़ के लिए नहीं जा पाईं। मंगलवार सुबह रोडवेज बसों ने हिसार के लिए भी चक्कर लगाए थे, लेकिन दोपहर बाद आंदोलन तेज होने के चलते हिसार जाने वाली बसों को रोक दिया गया। आंदोलन शांत होने पर बसों का आवागमन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़, हिसार और दिल्ली जाने वाली बसों को रोक दिया है। दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ से लौट रही हैं। वहीं हिसार जाने वाली बसों को मंगलवार दोपहर बाद नहीं भेजा गया। डिपो प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है। -राजबीर शामदो, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।

13जेएनडी16-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज और निजी बसें, जिन्हें कई रूटों पर जाने से रोक दिया है। संवाद

13जेएनडी16-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज और निजी बसें, जिन्हें कई रूटों पर जाने से रोक दिया है। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed