फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   burning stubble found in sdm inspection

एसडीएम के निरीक्षण में जली मिली पराली

Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
burning stubble found in sdm inspection
किसानों को पराली नहीं जलाने के निर्देश देते एसडीएम। - फोटो : Jind
एसडीएम जयदीप कुमार की अगुवाई में उपमंडल प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमों ने पराली में आग लगाने पर अंकुश लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम को और तेज कर दिया है। पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें पूरे क्षेत्र में गश्त कर पराली जलाने वालों पर नजर रख रही हैं। इन टीमों में पुलिस, राजस्व, कृषि तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसडीएम के साथ डीएसपी जगत सिंह भी लगातार क्षेत्र में जाकर पराली जलाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम एवं डीएसपी द्वारा गांव धनौरी, गढ़ी, दाता सिंह वाला, पीपलथा, खरल तथा हमीरगढ़ सहित कई गांवों के खेतों का निरीक्षण किया गया। जहां पर पराली जल रही थी वहां पर फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बुझवाया। एसडीएम ने कहा कि पराली में आग लगाना कानूनन अपराध तो है ही साथ ही पराली जलाने वाले किसान मानव एवं प्राणी जीवन को विकृत करने के भी गुनहगार हैं। ऐसे में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed