फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Burning of stubble and garbage and road dust will be banned, DC gave instructions to the officials.

Jind News: पराली-कचरा जलाने और सड़क की धूल पर लगेगी रोक, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Burning of stubble and garbage and road dust will be banned, DC gave instructions to the officials.
जींद। आगामी सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण की संभावित स्थिति से निपटने और जिले की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को पराली और कचरा जलाने, सड़क की धूल, निर्माण गतिविधियों, औद्योगिक उत्सर्जन तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। सभी संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों, शिक्षण संस्थानों और आमजन के सामूहिक प्रयासों से ही वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों तथा उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून, सीटीएम मोनिका, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
डीसी ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यार्थियों को पराली व कचरा जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ पोस्टर, स्लोगन, रैली, शपथ और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में कचरा जलाने पर प्रभावी रोक लगाने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही किसी भी स्थान पर कचरा जलाए जाने की घटना नहीं होनी चाहिए। सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और अन्य उपाय करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed