फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Built a shed on 15 acres and a warehouse on six acres in the cowshed.

Jind News: गोशाला में 15 एकड़ में शेड और छह एकड़ में गोदाम बनाए

Mon, 20 Jan 2025 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Built a shed on 15 acres and a warehouse on six acres in the cowshed.
20जेएनडी12: गोशाला उचाना खुर्द में चल रहा काम। संवाद
उचाना। उचाना खुर्द बाबा फुल्लू साध गोशाला में गायों के चारा के लिए शेड निर्माण के साथ-साथ पक्का रास्ता बनाने, चारी दीवार निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। गोशाला संचालक स्वामी वजीरानंद महाराज ने बताया कि गोशाला में निरंतर सरकार एवं दानी सज्जनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। गांवों से भी लोग गायों के लिए चारा देने के साथ-साथ सहयोग राशि का सहयोग भी करते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोदाम नहीं होने से गायों का चारा बारिश में खराब होने का डर रहता है। बीते साल फरवरी माह में शेड का निर्माण शुरू किया था। दानी सज्जनों के सहयोग से यहां पर गोदामों का निर्माण करवाया जा रहा है। जिस पर अब तक लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत खर्च हो चुकी है। छह एकड़ में इनका निर्माण हो रहा है। तीन गोदाम बन कर तैयार हो चुके हैं, जिनमें चारा डाला गया है। 15 एकड़ में गोशाला में शैड लगाए गए हैं। सरकार की तरफ से भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। बीती सरकार में 98 लाख रुपये की राशि गोशाला में आई तो इस सरकार में 44 लाख रुपये की राशि निर्माण के कामों को लेकर गोशाला में आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed