{"_id":"690e49cd45ad4597770864b1","slug":"building-construction-workers-union-to-surround-chief-ministers-residence-on-14th-jind-news-c-199-1-jnd1010-143516-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 14 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी भवन निर्माण कामगार यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 14 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी भवन निर्माण कामगार यूनियन
Sat, 08 Nov 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी07 : बैठक में मौजूद यूनियन के सदस्य। स्रोत यूनियन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास कुरुक्षेत्र का घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र ने की जबकि संचालन जिला सचिव संदीप जाजवान ने किया।
राज्य महासचिव सुखबीर सिंह, राज्य उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह सेलवाल और राज्य सचिव कपूर सिंह ने कहा कि सरकार मजदूरों को जागरूक करने के नाम पर दिखावा कर रही है जबकि श्रम कल्याण बोर्ड में जमा छह हजार करोड़ रुपये के बावजूद मजदूरों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के बहाने सरकार मजदूरों के हितों पर डाका डाल रही है। श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल पिछले चार महीनों से बंद है जिससे साइकिल योजना, कन्यादान, मृत्यु सहायता, शिक्षा सहायता, महिला समान भत्ता, मातृत्व-पितृत्व लाभ जैसी सुविधाएं रुकी हुई हैं।
विज्ञापन
यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 20 नवंबर को जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी, जिसमें 26 नवंबर और 14 दिसंबर को होने वाले आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
इस दाैरान बैठक में जिला कैशियर राजेश जलालपुर कलां, राधेश्याम, बारूराम, दीनदयाल, जगदीश, राजेश नगुरा, राजेश भनभेवा, संदीप डालमवाला, रणबीर और कश्मीर शामलो मौजूद रहे।