{"_id":"68d038ea2fd33e43e80e6743","slug":"building-construction-workers-union-meeting-workers-problems-discussed-jind-news-c-199-1-sroh1006-141323-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने की बैठक
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक रविवार को सूबे सिंह स्मारक में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र इगराह ने की, जबकि मंच संचालन संदीप जाजवान ने किया। बैठक में यूनियन के कार्यकर्ताओं व निर्माण मजदूरों ने भाग लिया।
जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र ने कहा कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है। राजनीति ही तय करती है कि मजदूरों की स्थिति कैसी होगी, और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
राज्य सचिव कपूर सिंह, राज्य उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह सेलवाल और जिला कोषाध्यक्ष राजेश ने आरोप लगाया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने रोहतक में विश्वकर्मा पूजा के नाम पर कार्यक्रम किया, लेकिन निर्माण मजदूरों और कारीगरों के लिए कोई राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन
यूनियन ने इस कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया। इसके बाद 16 सितंबर की रात मुख्यमंत्री ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। बातचीत के बाद फिलहाल विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांचाल, जिला कमेटी सदस्य खुजानी, कमलेश, मूर्ति दीनदयाल, पवन कुमार, सुलतान नगूरां, रणबीर, राजेश भंभेवा, मनोज गांगोली, कुलबीर, सुलतान जांगड़ा और आनंद पोली मौजूद रहे। संवाद