फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Building construction workers union held a meeting regarding the demonstration

Jind News: प्रदर्शन को लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन ने की बैठक

Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Building construction workers union held a meeting regarding the demonstration
07जेएनडी09: प्रदर्शन को लेकर मजदूरों को संबो​धित करते भवन निर्माण कामगार यूनियन पदा​धिकारी। स्र
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन पदाधिकारियों ने 9 जनवरी के श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को दालमवाला, शामलो खुर्द, किनाना और अनूपगढ़ में नुककड़ बैठक की। जिला प्रधान कश्मीर सिंह सेलवाल ने बताया कि जींद श्रम कल्याण बोर्ड का कार्यालय दलालों का अड्डा बन चुका है। निर्माण मजदूरों, राजमिस्त्री के कागजात पूरे होने के बाद भी नए पंजीकरण नहीं किए जा रहे हैं। या तो साइट न चलने का बहाना बनाकर या कागजात पूरे न होने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि यूनियन कई बार लोकल प्रशासन और जिला पंजीकरण अधिकारी को कई बार निर्माण मजदूरों की समस्याओं से अवगत करवाया जा चुका है। जिला प्रशासन व जिला पंजीकरण अधिकारी मजदूरों के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है। मजबूरीवश भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा ने आंदोलन के रास्ते पर जाने का फैसला किया। मनरेगा में जियो टैग, किराया न मिलना, आदि समस्यायों को लेकर 9 जनवरी को जिला पंजीकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि मजदूरी न देेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed