फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSF jawan dies of cardiac arrest

हृदय गति रुकने से बीएसएफ के जवान की मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies of cardiac arrest
वाल्मीकि बस्ती निवासी बीएसएफ के जवान राजेश कुमार की बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों को निधन के बारे में उस समय जानकारी मिली जब राजेश देर तक चारपाई से नहीं उठा। जब परिजनों ने उसको उठाने की कोशिश की तो वह मृत मिला। जवान के निधन की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा देवीदास ने बताया कि राजेश बीएसएफ में सिपाही था। वह 33 बटालियन इको कंपनी पंथा चौक श्रीनगर में तैनात था। राजेश की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज करवाने के लिए 13 नवंबर 2020 को वह दो माह की छुट्टी लेकर आया था। इसके बाद वह अब तक ड्यूटी पर नहीं गया और अपनी मां का इलाज करवा रहा था। राजेश के अंतिम संस्कार के मौके पर जींद पुलिस ने सलामी दी। राजेश शादीशुदा था। उसका 12 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed