{"_id":"66a94a3d931f0b6df30505c4","slug":"brought-8-quintals-of-ganja-hidden-among-the-bushes-loaded-in-the-trolley-jind-news-c-199-1-sroh1009-120787-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रॉली में लदे कट्टों के बीच छुपाकर लाया 8 क्विंटल गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रॉली में लदे कट्टों के बीच छुपाकर लाया 8 क्विंटल गांजा
Wed, 31 Jul 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे धान के कट्टों के बीच 800 किलोग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मिर्चपुर निवासी सोमबीर के रूप में हुई।
एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि उनकी टीम फरैण फाटक नरवाना के पास मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली की सोमबीर निवासी मिर्चपुर, जिला हिसार छत्तीसगढ़ में खेती करता है। वह अब धान की ऑड में ट्रॉली में गांजा भरकर लाया है। वह कुछ ही देर में सुंदरपुरा रोड से मेला मंडी नरवाना होते हुए टोहाना की तरफ जाएगा। उनकी टीम ने सुंदरपुरा से मेला मंडी रोड नरवाना रजवाहा पुल पर नाकाबंदी की तो कुछ ही देर में लाल व नीले रंग का ट्रैक्टर गांव सुंदरपुरा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद हुआ। ट्रैक्टर चालक ने अपनी पहचान सोमबीर निवासी मिर्चपुर, जिला हिसार हाल गांव ओडका, थाना आरंग, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में करवाई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार निखिल सिंगला को बुलाकर ट्रॉली की जांच की तो 72 कट्टे मिले। 32 कट्टों में गांजा और 40 में धान भरा हुआ था। प्रत्येक कट्टे में 25 किलोग्राम गांजा मिला, जिसका कुल वजन 800 किलोग्राम था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने सोमबीर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।