{"_id":"6047b26e8ebc3ed8347eda0d","slug":"brother-in-law-beaten-brother-in-law-during-an-altercation-died-during-treatment-jind-news-rtk5991432172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के दौरान सालों ने मिलकर जीजा को पीटा, उपचार के दौरन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के दौरान सालों ने मिलकर जीजा को पीटा, उपचार के दौरन मौत
विज्ञापन
विजय का फाइल फोटो।
- फोटो : Jind
कहासुनी के चलते देवरड़ गांव में सालों ने डंडों व बिंडों से जीजा पर हमला कर दिया। गंभीर घायल देवरड़ गांव निवासी 40 वर्षीय विजय की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में विजय की पत्नी लाखनमाजरा निवासी कविता, साले सुरेंद्र, घनश्याम और मोनू को नामजद करने के अलावा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलवार सुबह देवरड़ गांव निवासी 40 वर्षीय विजय पर उसके घर में छह लोगों ने डंडों एवं बिंडों से हमला कर दिया। हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण विजय को चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पीजीआई में विजय ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी व उसके सालों पर लगा है। पुलिस ने विजय की मां सोना देवी की शिकायत पर विजय की पत्नी कविता, साला सुरेंद्र, घनश्याम व मोनू सहित दो अन्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय अपने पीछे पांच लड़कों को छोड़ गया। पुलिस ने हत्या की वजह घरेलू कलह बताया है। मृतक विजय व उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से बनती नहीं थी। घरेलू कलह रहता था। यह घरेलू कलह हत्या का वजह बना है।
छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घरेलू कलह के चलते देवरड़ गांव निवासी वियज पर उसके सालों ने हमला कर दिया था। इस हमले में विजय की मौत हो गई। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में लाखनमाजरा निवासी कविता, साला सुरेंद्र, घनश्याम, मोनू को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह बागड़ी, जुलाना थाना प्रभारी।