{"_id":"6429c371e873e469fc0e8b4d","slug":"broken-locks-of-two-houses-jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-jind-news-c-17-1-111890-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो मकानों के टूटे ताले, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो मकानों के टूटे ताले, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
Sun, 02 Apr 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना में चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़ कर लगभग सवा लाख रुपये और सोना व चांदी के जेवरात समेत लाखों के सामान चोरी कर लिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू सुभाष नगर नरवाना निवासी गुरमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल में गई हुई थी। उनके बच्चे अपनी रिश्तेदारी में गए हुए हैं। दोपहर के समय अज्ञात लोग दीवार फांद कर मकान में घुस गए और घर से दो सोने की अंगूठी, टीका, हार, नाथ, चेन, चांदी की पॉजेब, हाथफूल तथा 1.20 लाख रुपये की नगदी को चोरी कर लिया। घटना का उस समय पता चला जब वह घर पहुंची। दूसरे मामले में हरिनगर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मार्च को अपनी रिश्तेदारी में गईं थी। वहां से वह एक अप्रैल को अपने घर आईं तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान की जांच की तो सोने की बाली, पाजेब गायब मिले। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।