फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Broke the lock of the house, stole jewellery, Rs 13 lakh and licensed revolver

Jind News: मकान का ताला तोड़ जेवरात, 13 लाख और लाइसेंसी रिवाॅल्वर चुराया

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of the house, stole jewellery, Rs 13 lakh and licensed revolver
07जेएनडी19-चोरी की वारदात के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : संवाद
उचाना। शहर के रजबहा रोड पर अलीपुरा गांव के पूर्व सरपंच मोहन शर्मा के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी चोरी कर ले गए। अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाॅल्वर, तीन कारतूस भी चोर साथ में ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, चौकी इंचार्ज राजबीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रजबहा रोड निवासी मोहन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह फरवरी सुबह वह अपने परिवार के साथ हांसी शादी समारोह में गए थे। जब अगले दिन रात को वह घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने सामान चेक किया तो चोर मकान से 400 ग्राम के करीब चांदी, 13 लाख नकदी, साढ़े तीन तोले के करीब सोने के जेवरात के अलावा अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन कारतूस नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

शिकायत कर्ता मोहन शर्मा ने बताया कि रात करीब दस बजकर 50 मिनट पर उनका बेटा जब घर पहुंचा और गाड़ी को गेट के अंदर लाया, तब चोर घर में मौजूद थे। गाड़ी की आवाज सुनकर चोर सीढिय़ों के रास्ते ऊपर की तरफ से भाग निकले। छत से पीछे की तरफ कूद कर चोर भाग गए। चोरों ने पहले खिड़की का शीशा तोड़ने और झांकी की ग्रिल भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोर पहले मकान के जिस कमरे में गए वहां दराज तोड़े, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर दूसरे कमरे की अलमारी का ताला तोडक़र कीमती सामान चुरा लिया।

वर्जन

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चैक कर रही है।

-राजबीर सिंह, इंचार्ज, पुलिस चौकी उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed