फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bridal procession at the door absconding

दरवाजे पर बारात दुल्हन फरार

Sun, 14 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 14 Sep 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
सफीदों में एक युवक शादी के दिन दुल्हन को बहला फुसला कर अपने साथ भागा ले गया। दुल्हन के भागने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस कारण बारात भी बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


दुल्हन के भागने की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। सभी दुल्हन को ढूंढने के लिए दौड़े लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। लोगों ने आरोपी लड़के की भी तलाश की लेकिन उसका भी कहीं कुछ पता नहीं चला। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता टोहाना के रहने वाले एक युवक के साथ किया था। 11 सितंबर को शादी होने की बात तय हुई थी। शनिवार को उसके यहां टोहाना से बारात आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात में शरीक होने के लिए उसके यहां नात-रिश्तेदार, दोस्त यार और आस-पड़ोस के काफी लोग जमा हुए थे। बारात में आए लोग भोजन कर रहे थे। रिश्तेदार भी बारातियों की आवाभगत में लगे थे। शादी में सायं के समय वर माला की रस्म अदा करने का समय आ गया था। तभी मौकादेखकर सफीदों के वार्ड 13 निवासी मोनू उसकी बेटी को दुल्हन लेकर फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी अपने साथ शादी के जो जेवर बनवाए थे वह भी लेकर गई है। पुलिस ने मोनू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed