{"_id":"648f4bfbdff1562b2c0a8a77","slug":"breaking-the-lock-of-the-house-15-tolas-of-gold-one-lakh-60-thousand-rupees-stolen-jind-news-c-199-1-sroh1007-1444-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान का ताला तोड़कर 15 तोले सोना, एक लाख 60 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान का ताला तोड़कर 15 तोले सोना, एक लाख 60 हजार रुपये चोरी
Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव घोघड़ियां में शुक्रवार रात को चोर एक मकान का ताला तोड़कर 15 तोले सोना, आधा किलो चांदी और एक लाख 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाइक पर जाता दिखाई दे रहा है। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव घोघड़ियां निवासी बिजेंद्र पुत्र ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। शुक्रवार को वह पानीपत गया हुआ था और उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके कुरुक्षेत्र गई थी। मकान पर ताला लगा था, सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसने घर आकर देखा तो मकान का मुख्य गेट, अंदर कमरे और लोहे की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। बिजेंद्र ने बताया कि अलमारी में ढाई तोले की पांच सोने की अंगूठी, जिन पर वी, बी लिखा हुआ था, एक ढाई तोले सोने का हार, दो तोले की एक सोने की चेन, डेढ़ तोले सोने की चेन, एक तोले की सोने की गलसरी, आधा तोले सोने की नथ, आधा तोले सोने का माथे का टीका, दो कानों की बाली, सोने का मंगलसूत्र, सोने की नाक की तीली, इसके अलावा अन्य जेवर भी गायब मिले। चांदी के जेवर समेत चार माला 500-500 के नोटों की, एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोरी की घटना के बाद बिजेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों ने आसपास के घर पर लगे कैमरों को खंगाला। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार एक युवक नजर आ रहा है, जो मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए है और साथ ही हेलमेट भी पहने हुए है। जिस घर में चोरी की गई, उसके सामने के दो घरों के गेट को बाहर से बंद किया गया था, ताकि अगर चोरी करते समय पता चल जाए तो पड़ोसी बाहर नहीं निकल पाएं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।