फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Breakers made for safety are becoming the cause of accidents

Jind News: सुरक्षा के लिए बनाए गए ब्रेकर ही बन रहे हादसों का कारण

Wed, 20 Nov 2024 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Breakers made for safety are becoming the cause of accidents
जींद। वाहनों की गति को कम कर सुरक्षा के लिए बनाए गए ब्रेकर ही हादसों का कारण बन रहे हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही तो सफेद पट्टी नहीं होने के कारण हुई है। इसके अलावा इनकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि कारों का इनसे गुजरना मुश्किल होता है। वहीं बाइक चालक भी उछलकर यहां से निकल रहे हैं। शहर के आसपास मुख्य मार्गो पर इन ब्रेकरों ने हादसों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। मोटरसाइकिल सवार लोग अक्सर चकमा खा जाते हैं। इसकी वजह से मोटरसाइकिल असंतुलित हो जाती है। कई बार पीछे बैठा व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाती हैं। चारपहिया वाहनों के आए दिन एक्शल टूट रहे हैं। यह हाल जींद पानीपत रोड पर बने खेड़ी तलोडा गांव के पास के ब्रेकर का है। इसकी ऊंचाई सडक़ से ज्यादा होने के कारण कार चालक गाडियों को टेडी करके निकालते हैं। वहीं बाइक चालकों को तो यहां से बाइक निकालने के लिए एकदम से रोकना पड़ता है। इस पर लंबे समय से सफेद पट्टी नहीं है। इसके अलावा शहर में डीएवी स्कूल के सामने भी सडक़ पर इसी तरह के ब्रेकर हैं। सफीदों रोड पर बाईपास के पास बने ब्रेक रों का यही हाल है। ब्रेकर लगाने का शायद ही कहीं कोई कोई मानक निर्धारित किया गया होगा। नियम के मुताबिक स्पीड ब्रेकर लगाने से पहले चालक को सचेत करने के लिए 50 से 80 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगाना आवश्यक है। नियमानुसार इस पर पेंट के साथ थर्मो प्लास्टिक बार मार्किंग होना जरूरी है।
विज्ञापन


बाक्स

यह है नियम

नियमों के मुताबिक किसी भी सडक़ पर स्पीड ब्रेकर के निर्माण से पहले वहां ट्रैफि क का सर्वे किया जाता है। सर्वे के आधार पर यह जानकारी जुटाई जाती है कि जहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाते हैं। वहां ट्रैफि क का प्रेशर कितना है। इसके आधार पर निर्माण की तकनीक, मोटाई, मैटेरियल के मापदंड तय होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

लगवाई जाएंगी सफेद पट्टी व सांकेतिक

जिले में जहां पर भी स्पीड ब्रेकर से सफेद पट्टी गायब है। वहां पर सफेद पट्टी लगवाई जाएंगी। इसके अलावा चालकों की सुविधा के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगवाए जाएंगे। इसके लिए जिले में काम चल रहा है। धुंध अचानक से ज्यादा शुरू होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हुई है। जल्द ही सडक़ों पर बने ब्रेकरों की पट्टियों को सफेद करवाया जाएगा।

--राजकुमार नैन एक्सईन पीडब्लयूडी बीएंड आर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed