फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Branch manager of finance company ran away with four lakh rupees

Jind News: फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर चार लाख रुपये लेकर भागा

Thu, 05 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Branch manager of finance company ran away with four lakh rupees
05जेएनडी46-शहर के हनुमान नगर में खोला गया कंपनी ने कार्यालय। संवाद
जींद। नरवाना में एक फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर चार लाख रुपये का गबन करके भाग गया। शहर थाना पुलिस ने पंजाब के मोगा के रहने वाले विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के यूनिट मैनेजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी रवि सैनी ने बताया कि उनकी कंपनी की नरवाना में ब्रांच है। यह कंपनी ग्रुप लोन देने का काम करती है। विशाल यहां ब्रांच मैनेजर के रूप में नियुक्त था।
विज्ञापन

वह तीन साल से यहां कार्य कर रहा थे। उसका काम लोगों के लोन पास करवाना और लोगों से लोन की रिकवरी करना था। विशाल 4,03,471 रुपये लेकर भाग गया। उस राशि में कई उपभोक्ताओं की लोन की किस्त भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि विशाल अभी भी विभिन्न क्लाइंटों के साथ मिलकर रिकवरी का प्रयास कर रहा है जांच अधिकारी गुरमीत ने बताया कि मामले में ब्रांच मैनेजर विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के 29 कार्यालय हैं प्रदेश में
प्रदेश में कंपनी ने 29 कार्यालय खोले हुए हैं। यह कार्यालय जोन अनुसार खोल गए हैं। जींद जिले में मात्र एक कार्यालय नरवाना खोला हुआ है। आरोपी मैनेजर कंपनी के 14 उपभोक्ताओं की किस्त के पैसे लेकर भागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed