फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Boxer Amit will hold the hand of his companion Anshul.

Jind News: बॉक्सर अमित थामेंगे संगिनी अंशुल का हाथ

Sun, 02 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Boxer Amit will hold the hand of his companion Anshul.
01जेएनडी23-​हल्दी की रस्म करते बॉक्सर अमित की मंगेतर अंशुल। संवाद
रोहतक/जींद। मायना गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल की रविवार को जींद के पहलवां गांव की अंशुल से शादी होगी। रविवार को शाम 5 बजे के करीब अमित अंशुल के घर बरात लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि वह पिता विजेंद्र पंघाल की लकी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर बरात में जाएंगे। इसी में दुल्हन घर आएगी। गाड़ी को फूलों से सजाया जाएगा। वहीं, बरात के लिए अन्य वाहन भी बुक किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मेहंदी की रस्म की गई व नाच-गाने के कार्यक्रम हुए। परिवार व मेहमानों में काफी उत्साह देखने को मिला। अमित ने बताया कि 4 नवंबर को रोहतक के रुपया चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन का कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिसेप्शन कार्यक्रम में लगभग 30 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मां ऊषा गुजरात से लाई बनारसी साड़ी पहनेंगी।
----------
सवा दो लाख के लहंगे से सजेंगी दुल्हन अंशुल

--1500 लोग बनेंगे शादी के साक्षी
अमित और अंशुल हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में करीब 1500 लोग साक्षी होकर दूल्हा-दुल्हन अंशुल को आशीर्वाद देंगे। दुल्हन अंशुल इस खास दिन पर सवा दो लाख रुपये के लहंगे में सजेंगी। सुनहरे रंग के कॉम्बिनेशन वाला यह लहंगा दिल्ली के नामी डिजाइनर स्टूडियो से तैयार करवाया गया है। इसमें हैंड एम्ब्रॉयडरी, जरी और जरीदार बॉर्डर का खूबसूरत मेल है जो अंशुल के लुक को और भी निखारेगा। विवाह समारोह शहर के एक प्रतिष्ठित बैंक्वेट हॉल में होगा जहां सजावट से लेकर खाने-पीने तक की तैयारी खास अंदाज में की गई है। फूलों और लाइटों से मंडप सजाया गया है। वधू पक्ष ने मेहमानों के स्वागत के लिए पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजे की व्यवस्था की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed