फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bought wheat, maize and millet without paying market fees

बिना मार्केट फीस भरे खरीदा गेहूं, मक्का व बाजरा

Sat, 16 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bought wheat, maize and millet without paying market fees
अलेवा। कैथल रोड पर स्थित नगूरां गांव के पास स्थित डीपी फिड मिल में शनिवार को डीएमईओ अभिनव वालिया के नेतृत्व में मार्केट कमेटी की टीम ने दबिश दी। यहां पर टीम को 5800 क्विंटल गेहूं, 3500 क्विंटल मक्का और 1552 क्विंटल बाजरा बिना मार्केट फीस जमा कराए रखा मिला। टीम ने मिल मालिक को आठ लाख 90 हजार 193 रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार का कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसी ने जिला मार्केटिंग इंफोर्समेंट ऑफिसर (डीएमईओ) को सूचना दी कि नगूरां गांव में स्थित डीपी फिड मिल में बिना मार्केट फीस जमा कराए भारी मात्रा में गेहूं, बाजरा व मक्का का स्टॉक किया हुआ है। सूचना के बाद डीएमईओ अभिनव वालिया ने मार्केट कमेटी सचिव विकास गुप्ता को साथ मिल पर दबिश दी। टीम ने जब जांच की तो मिल में काफी मात्रा गेहूं, मक्का व बाजरा का स्टॉक मिला। जब इसकी जांच की तो इसमें 5800 क्विंटल गेहूं, 3500 क्विंटल मक्का व 1552 क्विंटल बाजरा मिला। मिल मालिक गांव संडील निवासी दिलबाग कोई भी लाइसेंस व मार्केट फीस की रसीद नहीं दिखा सका। मार्केट कमेटी ने मिल मालिक को आठ लाख 90 हजार 193 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके पर ही टीम ने दिलबाग संडील से इस राशि का चेक लिया और रसीद दी। मार्केट कमेटी सचिव विकास गुप्ता ने कहा कि फिलहाल जुर्माना वसूल कर मिल मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। भविष्य में यदि उसने ऐसा किया तो उसका पूरा स्टॉक जब्त कर लिया जाएगा तथा मिल को सील कर दिया जाएगा। विकास गुप्ता ने बताया कि मिल मालिक राजस्थान के बदायूं तथा बिलसी से बाजरा व मक्का खरीद का लाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed