फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bought 30 thousand MT paddy, lifting has not started

Jind News: 30 हजार एमटी धान खरीदा, शुरू नहीं हुई उठान

Mon, 14 Oct 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bought 30 thousand MT paddy, lifting has not started
जींद। जिले की 14 अनाज मंडियों में पीआर धान की खरीद चल रही है। इन मंडियों में अभी तक 60 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसके विपरीत नौ मंडियों से अभी तक 30 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। खरीदे गए धान की उठान फिलहाल किसी भी मंडी में शुरू नहीं हो पाई है। इसके कारण किसानों को धान की पेमेंट भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक दस हजार के लगभग किसानों का धान पहुंच चुका है। इसमें से 5100 किसानों का धान बिक चुका है। 27 सितंबर से मंडियों में धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मिलर्स की हड़ताल ने किसानों की राह को रोका और धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। इसके कारण नरवाना मंडी में सबसे ज्यादा धान की आवक हुई है। अलेवा मंडी में 6462, धमतान साहिब में 5231, धनौरी में 2223, गढ़ी में 1800, जींद में 730, जुलाना में दस, काब्रच्छा में 50, खरल में 618, मंगलपुर में 1624, नगूरां में 1333, नरवाना में 25706, पिल्लूखेड़ा में 6298, सफीदों में 5308 व उचाना में 1741 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया धीमी है। अलेवा में 2428, धमतान में 3109, धनौरी में 1613, गढ़ी में 758, खरल में 161, मंगलपुर में 386, नगूरां में 429, नरवाना में 13015, पिल्लूखेड़ा में 4338, सफीदों में 2813, उचाना में 1052 मीट्रिक टन की खरीद हुई। जींद, जुलाना, काब्रच्छा व खरल की अनाज मंडियों में अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई। यहां पर मंडियों से धान खरीद के लिए मिलर्स का पंजीकरण न होने के कारण परेशानी बनी है।
विज्ञापन


जिले की 16 मंडियों में पीआर धान की आवक हो रही है। इसके अलावा नौ मंडियों में खरीद सुचारु रूप से चल रही है। जींद समेत चार मंडियों में अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। सोमवार से इन सभी मंडियों में पीआर धान की खरीद शुरू करवा दी जाएगी। -राजेश आर्य जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed