फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Both tolls of Jind remained 6 hours tax free loss of 5 lakhs

खटकड़ व बद्दोवाल टोल छह घंटे रहे टैक्स मुफ्त, 5 लाख का हुआ नुकसान

Sat, 12 Dec 2020 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Both tolls of Jind remained 6 hours tax free loss of 5 lakhs
जींद/ नरवाना/ उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के आह्वान पर शनिवार को टोल फ्री आंदोलन का जिले में व्यापक असर रहा। दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर खटकड़ गांव के पास और हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास टोल प्लाजा हैं। दोनों टोल करीब छह घंटे तक टैक्स मुफ्त रहे। इस दौरान दोनों टोल प्लाजा को करीब 5 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे से किसान दोनों टोल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। किसानों की अपील पर टोल कर्मी भी केबिन छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक वाहन बिना टोल टैक्स चुकाए गुजरते रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। बद्दोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के महासचिव जियालाल ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि कानून किसान विरोधी हैं। उन्होने कहा कि अब देश का किसान जाग चुका है। इस दौरान एक कंपनी के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया गया। बिनैन खाप के नेता रघबीर नैन दनोदा ने कहा कि किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस मौके पर बलवान सिंह, अजीत सिंह, बलबीर सिंह, होशियार सिंह, पुरुषोत्तम सरपंच, सतवीर गुलाटी, मनोज कलौदा, रामदिया धनोरी, सुरजीत सिंह, राजू प्रजापत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब का भाईचारा जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के लगे नारे
उचाना। दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खटकड़ गांव के पास टोल प्लाजा पर सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर युवा पहुंचे। इस दौरान वाहन चालकों से टैक्स वसूला जा रहा था। कुछ देर बाद जब किसान एकत्रित हुए तो टोल को मुफ्त करवाया गया। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की और हरियाणा-पंजाब भाईचारा जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार रामचरण शर्मा और भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ व डीएसपी जितेंद्र सिंह भी पूरे दिन किसानों के साथ धरने पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर सर्वजातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला, किसान नेता फूल सिंह श्योकंद, सुरजीत बड़ौदा, दलबीर खेड़ी मंसानिया, रमेश खटकड़, सत्यवान खटकड़, ज्ञानी राम, रोहताश, सूरजभान घसो, रामधन, चांदी खटकड़, जोधा राम, जंगीर पालवां, धर्मबीर राठी, सुरेश खरकभूरा, पूर्व सरपंच बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
टोल से रोजाना गुजरते हैं करीब पांच हजार वाहन
खटकड़ टोल प्लाजा के एचआर अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि टोल से हर रोज करीब पांच हजार वाहन गुजरते हैं। हर रोज आठ से 10 लाख रुपये टोल के तौर पर जमा होते हैं। 70 प्रतिशत फास्टैग से राशि जमा होती है तो 30 प्रतिशत वाहन चालक टोल पर कैश देते हैं। सुबह नौ बजकर 25 मिनट से चार बजे तक टोल मुफ्त किया गया।
दो हजार लीटर दूध, चीनी व आटा लेकर करसिंधु के किसान दिल्ली रवाना
उचाना (संवाद)। दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के लिए दो हजार लीटर दूध, चीनी व आटा के कट्टे लेकर करसिंधु गांव के किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। पंच नन्हा, संदीप, राजेंद्र, बलराज, राजपाल, बिट्टू, दीपक, नरेश, मनोज ने बताया कि सभी ग्रामीणों का पूरा सहयोग दूध सहित अन्य खाद्य सामग्री एकत्रित करने में रहा। सर्दी के मौसम में दिल्ली बार्डर पर किसान धरना दे रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का जितना सहयोग हो सकता है उतना सहयोग प्रदेश के किसान कर रहे हैं।

गांगोली गांव से किसानों ने दिल्ली किया कूच
पिल्लूखेड़ा (संवाद)। शनिवार को गांगोली गांव से किसान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में समर्थन देने के लिए रवाना हुए। गांगोली गांव के किसान कर्मपाल शास्त्री व तारांचद ने कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसान हित के लिए जल्द से जल्द कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।
12जेएनडी19: गांगोली में दिल्ली कूच से पहले नारेबाजी करते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed