{"_id":"60f86bf58ebc3e6d3974b680","slug":"both-the-factions-of-kandela-khap-expanded-the-excutive-jind-news-rtk618513161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेला खाप के दोनों गुटों ने किया कार्यकारिणी का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेला खाप के दोनों गुटों ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
विज्ञापन
गांव में मीटिंग करते प्रधान धर्मपाल गुट। विज्ञप्ति।
- फोटो : Jind
पिछले करीब दो महीने से विवादों में चल रही कंडेला खाप के दोनों गुटों ने बुधवार को अलग-अलग बैठक की। दोनों ही गुटों ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए पदाधिकारियों की संख्या काफी अधिक रखी गई है।
कंडेला गांव में प्रधान धर्मपाल गुट की बैठक में खाप के सभी 28 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खाप प्रवक्ता कर्मवीर रेढू ने बताया कि हजूरा सिंह, अजमेर दालमवाला को उप प्रधान, सुदेश रेढू कंडेला को महिल विंग की अध्यक्ष, दिलबाग सिंह को संगठन सचिव, रणधीर सिंह कंडेला को पंचायती प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, रामराजी शर्मा को पंचायती प्रकोष्ठ का महासचिव, जयपाल शाहपुर को किसान सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भी अन्य पदाधिकारी बनाए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर प्रधान ओमप्रकाश कंडेला गुट ने भी बैठक कर सुरेंद्र बैरागी, राव केदार सिंह को उप प्रधान, हरनारायण को सचिव, कुलदपी सिंह को चिकित्सक प्रकोष्ठ का चेयरमैन, महेंद्र कश्यप को अध्यापक प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किया है। जहां प्रधान धर्मपाल कंडेला गुट द्वारा 23 जुलाई को खाप के चबूतरे पर प्रधान को सम्मान समारोह किया जा रहा है, वहीं ओमप्रकाश गुट द्वारा 25 जुलाई को सम्मान समारोह किया जा रहा है।