फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Both accused of firing harshly at a wedding arrested

Jind News: शादी में हर्ष फायरिंग करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Both accused of firing harshly at a wedding arrested
09जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सफीदों हलका के गांव ऐंचरा कलां में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत जिला के गुमड़ निवासी मनोज और गुलशन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ऐंचरा कलां निवासी साहब सिंह ने सदर थाना पुलिस सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह दिसंबर की रात को उनकी भतीजी की शादी थी। शादी में गांव सिवानामाल से आए हुए बराती काफी समय से पटाखे फोड़ रहे थे। बराती शराब के नशे में नाच रहे थे।
विज्ञापन

आसपास महिलाएं और बच्चे छत से बरात देख रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे बरातियों में से किसी ने पिस्तौल से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे निकली गोली उनकी 14 वर्षीय बेटी वंशु के पास से निकल लगी। इससे उसकी बेटी को गोली के छर्रे लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए पानीपत ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने के आरोप में सोनीपत जिला के गुमड़ निवासी मनोज और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गुलशन ने बताया कि वह दिल्ली के दरियापुर निवासी अपने दोस्त संदीप की लाइसेंसी पिस्तौल लाई थी। शादी समारोह के दौरान उससे मनोज ने पिस्तौल लेकर गोली चला दी। इससे बच्ची घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों से पिस्तौल और कारतूस बरामद कर लिया है। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

09जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

09जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed