फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Border surveillance with CCTV and drones

Jind News: सीसीटीवी और ड्रोन से बॉर्डर पर निगरानी

Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Border surveillance with CCTV and drones
12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद
जींद/नरवाना। पांच दिन से जींद पुलिस पंजाब की सीमा के साथ लगते दातासिंह वाला बॉर्डर को ब्लाॅक करने में लगी हुई है, लेकिन आज तक रूट डायवर्ट का चार्ट नहीं जारी किया है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरवाना से दातासिंह वाला बॉर्डर 25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में वाहन चालक सीधे दातासिंह वाला पहुंच जाते हैं, लेकिन पुलिस कर्मचारी उनको लौटा देते हैं। ऐसे में लोगों को बहुत दूर तक वापस जाना पड़ता है। यदि वाहनों को नरवाना में ही रोक दिया जाए तो चालकों को इतनी अधिक परेशानी नहीं होगी। पुलिस एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दे रही। एंबुलेंस भी 25 किलोमीटर जाकर लौटा दी गई। इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा।
विज्ञापन

पंजाब के किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान पर दातासिंह वाला बार्डर पर सोमवार को हलचल काफी तेज रही। थ्री लेयर बैरिकेडिंग के साथ अभेद्य किले में तबदील किए गए पंजाब बार्डर का अधिकारियों ने जायजा लिया। पंजाब बॉर्डर छावनी में तबदील हो चुका है। पिछले पांच दिन से दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पूरा तामझाम लगा हुआ है। इतने बड़ा तामझाम और चौकसी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर भी नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स
आज पुलिस की होगी अग्निपरीक्षा
पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए दातासिंह वाला बार्डर पर आधा किलोमीटर तक नरवाना-पटियाला मार्ग पर भारी भरकम बैरिकेडिंग की गई है। उझाना में भी इतनी लंबी तथा भारी भरकम बैरिकेडिंग की गई है। नरवाना में नहर पुल को वनवे किया गया है। जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से जिले में एंट्री रोकने के वर्कआउट कर रहा है। इसकी परीक्षा 13 फरवरी को होने जा रही है। पंजाब से किसानों के काफिले राशन-पानी के साथ दातासिंह वाला बार्डर की तरफ निकला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य अमला अलर्ट पर, तीन विशेषज्ञ नरवाना भेजे
हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। सर्जन, आर्थो, फोरेंसिक एक्सपर्ट को नरवाना भेजा गया है, जो नरवाना के साथ उझाना सीएचसी को भी कवर करेंगे। जहां पर दस बेड को तैयार किया गया है। सभी एंबुलेंस को तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं। चिकित्सकों को भी ऑन काल किया गया है।
बॉक्स
पुलिस ने पंजाब की तरफ न जाने की सलाह दी
जिला पुलिस ने लोगों को पंजाब की तरफ न जाने की सलाह दी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। जरूरी होने पर लिंक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। हालात यहां तक रहे कि मीडियाकर्मियों को भी बॉर्डर की कवरेज करने से रोका जा रहा है।
बॉक्स
धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर नजर
किसान संगठनों के दिल्ली कूच को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू की हुई है। पिछले दो दिन से जिले की इंटरनेट सेवा बंद है। सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। गांव स्तर पर कमेटियों से जिला प्रशासन लगातार तालमेल बनाए हुए है।

बॉक्स
फूंक-फूंककर कदम रख रहा प्रशासन
दातासिंह वाला बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। पूरे मामले की रिकार्डिंग भी की जा रही है। प्रशासन इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। जींद के एसपी सुमित कुमार तथा नूंह के एसपी नरेंद्र बिजरानिया नरवाना में ही डेरा डाले हुए हैं।

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed