फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Book exhibition held at the college; students viewed useful books.

Jind News: महाविद्यालय में लगी पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने देखीं उपयोगी किताबें

Thu, 01 Oct 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Book exhibition held at the college; students viewed useful books.
फोटो 30जेएनडी22-संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में लगी प्रदर्शनी में पुस्तके देखते
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में एनटीएफ के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और अद्वैत बोध केंद्र, हिसार के संयुक्त सहयोग से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मानसिक स्वास्थ्य, मनोविज्ञान, प्रेरणा, व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इच्छुक विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पसंद की पुस्तकें खरीदने का अवसर भी दिया गया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी पुस्तकों का अध्ययन तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मददगार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed