फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Boiler of rice mill sunk with explosion in Safidon, two laborers buried, dead body of one removed

Jind News: राज्य पेज के लिए

Tue, 06 Dec 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Boiler of rice mill sunk with explosion in Safidon, two laborers buried, dead body of one removed
सफीदों (जींद)। सफीदो में हाट रोड स्थित एक राइस मिल में सोमवार अल सुबह तीन बजे मिल के बॉयलर का एक बड़ा हिस्सा अचानक जमीन में धंस गया। जिससे दो मजदूर दब गए। तीन ने भागकर अपनी जान बचाई। मिल प्रबंधन घंटो तक इस मामले को दबाए रहा। सुबह नौ बजे लोगों से जानकारी मिलने पर प्रशासन ने यहां राहत बचाव अभियान चलाकर एक मजदूर का शव बाहर निकाला।दूसरे मजदूर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

इस राइस मिल में काफी मजदूर काम करते हैं। जिस स्थान पर बॉयलर धंसा वहां पर बिहार के जिला बेगुसराय के गांव कोरई निवासी 24 वर्षीय सूरज तथा समस्तीपुर जिले के कपूरी चौक निवासी 20 वर्षीय नितिश के अलावा तीन अन्य मजदूर काम कर रहे थे। रात को लगभग तीन बजे अचानक एक बड़े धमाके के साथ बॉयलर का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। यहां काम कर रहे तीनों अन्य मजदूर तो किसी तरह कूद गए और उनकी जान बच गई लेकिन नितिश व सूरज बॉयलर के साथ ही नीचे जमीन में धंस गए। सुबह साढ़े नौ बजे प्रशासन को इसका पता चला तो बचाव अभियान चलाया गया। दोपहर को लगभग तीन बजे नितिश को जमीन के नीचे से निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज का कोई पता नहीं लग सका था। प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। यदि रात को ही हादसे की सूचना मिल जाती तो मजदूरों को बचाया जा सकता था। मिल मालिक दिल्ली के नरेला निवासी विपिन कुमार बताया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed