फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Body of unknown woman found in Sirsa branch canal

Jind News: सिरसा ब्रांच नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

Wed, 07 Aug 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body of unknown woman found in Sirsa branch canal
नरवाना। सिरसा ब्रांच नहर में मंगलवार को एक महिला का शव मिला। सदर थाना पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरसा ब्रांच नहर के रेल पुल के नीचे 20-25 वर्षीय महिला का शव अटका हुआ है। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर जांच की तो उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। महिला हाथों में नई चूड़ियां पहनी हुई है और गले में एक सोने के रंग की ताबीज है। उसमें एक शिवजी की मूर्ति है। कानों में सोने के रंग के झुमके हैं। महिला ने बाएं हाथ में काला डोरा पहना है और हरे रंग की कमीज और सलवार पहनी है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed