फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Board exams from today, will be monitored by CCTV cameras

Jind News: बोर्ड परीक्षाएं आज से, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Mon, 27 Feb 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Board exams from today, will be monitored by CCTV cameras
जींद। हरियाणा बोर्ड द्वारा दसवीं व बारहवीं की आज से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले में बनाए गए 86 परीक्षा केंद्रों पर 28 हजार से अधिक परीक्षार्थी पेपर देंगे। जींद शहर में 37 केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीमें केंद्रों पर छापे डालेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में 12वीं कक्षा में 14 हजार विद्यार्थी, जबकि दसवीं कक्षा में साढ़े 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 25 मार्च तक तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। जींद में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में दो परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील हैं, जबकि जिले में छह केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। नरवाना में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उचाना में भी 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सफीदों में दो परीक्षा केंद्र हैं। इनमें से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाट में दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि नकल रोकने के लिए विकास खंडवार जांच दल बनाए गए हैं जो समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। यदि वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी परीक्षा में प्रवेश होगा तो वह एक दंडनीय अपराध है, इसमें परीक्षार्थी पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी केंद्रों से निगरानी होगी। इन केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
सत्यापित प्रवेश पत्र के साथ आधा घंटा पहले पहुंचे
बोर्ड परीक्षा का समय 12: 30 बजे से 3: 30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। रंगीन प्रिंट आउट रोल नंबर परीक्षार्थी को साथ लना होगा। जिसका सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में विद्यालय आईडी कार्ड, आधार कार्ड सहित परीक्षा केंद्र पर आएंगे। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी तरह आने वाले प्रश्न को करें सबसे पहले हल : जागलान मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा को लेकर विचलित न हों। यह वार्षिक परीक्षा है जीवन की परीक्षा नहीं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की जो तैयारी है केवल उसको ही दोहराएं। प्रश्नों को छोटा करके पढ़ें, परीक्षा केंद्र पर खुश होकर जाएं। जो प्रश्न ठीक आता है पहले उसको सबसे पहले हल करें। प्रत्येक प्रश्र पर निर्धारित समय ही लगाएं, महत्वपूर्ण प्रश्रों को हल करें। परीक्षा से पहले समय से सोएं, ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न आए।



वर्जन
समय-समय पर टीमें करेंगी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण : डीसी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के तहत परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि नकल रहित परीक्षाएं आयोजित की जा सकें। समय-समय पर संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
-मनोज कुमार, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed