फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   blown jewelry from woman's bag at new bus stand

नए बस अड्डे पर महिला के बैग से गहने उड़ाए

Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
blown jewelry from woman's bag at new bus stand
जींद। शहर के नए बस अड्डे से बस में सवार होकर बहादुरगढ़ जा रही महिला के बैग से शातिर ने जेवर उड़ा लिए। पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ निवासी महिला इंद्रो ने बताया कि वह 25 मार्च को अपनी बहन के घर जींद आई थी। इसके बाद रविवार सुबह वह नए बस अड्डे से बस में सवार होकर बहादुरगढ़ के लिए निकली तो बस अड्डे से बस के बाहर जाते ही आठ-दस युवकों ने उसके बैग को घेर लिया और उसके अंदर पर्स में मौजूद सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की 2 जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। इसके बाद वह युवक गोहाना बाइपास पर ही नीचे उतर गए और बैग को उसकी तरफ रख गए। जब उसने तुरंत बाद बैग की जांच की तो सोने व चांदी के जेवरात गायब मिले। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि महिला के बैग से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed