{"_id":"6af35fbf1c829d847f04d248","slug":"blos-will-identify-asdd-voters-and-conduct-door-to-door-visits-jind-news-c-199-1-sroh1006-163508-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एएसडीडी मतदाताओं की पहचान कर घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एएसडीडी मतदाताओं की पहचान कर घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
विज्ञापन
जींद। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में मदद करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि एएसडीडी सूची में शामिल सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाए।
छूटे हुए मतदाताओं का पता लगाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय किया जाए। इसके अलावा पड़ोसियों, परिवार के सदस्यों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से भी जानकारी ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपलब्ध मोबाइल नंबरों और अन्य संपर्क विवरणों का उपयोग कर मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाए।
विज्ञापन
गणना प्रपत्र व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध करवाने के साथ जहां संभव हो, व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से भी भेजे जाएं। मतदाताओं को प्रपत्र और आवश्यक घोषणापत्र भरने व जमा करवाने की प्रक्रिया समझाई जाए। बैठक में जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान, चुनाव तहसीलदार प्रदीप कुमार, कानूनगो दीपांशु और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जिले में 10.43 लाख मतदाता, 1.20 लाख फॉर्म डिजिटाइज
डीसी ने बताया कि जिले में कुल 10,43,768 मतदाता हैं। अब तक 1,20,856 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। सत्यापन के लिए एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 43,792 मृत, 16,976 अनुपस्थित, 52,057 स्थायी रूप से स्थानांतरित और 861 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 7,171 मतदाताओं को पहले से मतदाता सूची में दर्ज होने के कारण डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित किया गया है।