{"_id":"698a24e7e27fb6c78d0ea4a8","slug":"blos-were-given-training-to-make-the-voter-lists-error-free-jind-news-c-199-1-jnd1010-148275-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
जींद। उचाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक सोमवार को डीआरडीए हॉल में आयोजित हुई। निर्वाचन कानूनगो दीपांशु ने बताया कि गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे जिन्हें भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाता है तो वह दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया के तहत पुन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है।
दीपांशु ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है। एसडीएम दलजीत सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो सतीश, सुपरिंटेंडेंट राजबीर,क्लर्क मनोज कुमार, ओम दत्त, बिजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।