फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood platelets were prepared by identifying people suffering from fever.

Jind News: बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर रक्त पट्टिकाएं तैयार की

Thu, 11 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Blood platelets were prepared by identifying people suffering from fever.
11जेएनडी08: स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पोस्टर देकर जागरूक
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत गांव बराह कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और मौसमी एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी सोनू, संत कुमार, जितेंद्र सैनी, अमित, संदीप, संजय, कविता और जिंकी ने गांव के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनके रक्त पट्टिकाएं तैयार कीं, ताकि मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मलेरिया में ठंड लगने के साथ तेज बुखार आना, बार-बार बुखार चढ़ना-उतरना, पसीना आना, शरीर में थकावट, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए नीम के पत्तों का धुआं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed