फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood donation should be done from time to time: Cabinet Minister

समय-समय पर जरूर करना चाहिए रक्तदान : कैबिनेट मंत्री

Mon, 24 Mar 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Blood donation should be done from time to time: Cabinet Minister
23जेएनडी19-शिविर में रक्तदाता का हौंसला बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद - फोटो : सुबह 10:15 बजे कुछ इस तरह रहा धवन रोड का नजारा।
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान-जीवनदान है। वह रविवार को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में बाबा गैबी साहिब मंदिर के जय दादा काला पीर सेवा समिति की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला वर्धन करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप की ओर से दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाता है। समाज में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की निशानी है। रक्तदान के कई सारे लाभ भी होते हैं। समाज हित में हम सब का नैतिक दायित्व भी बनता है कि प्रत्येक व्यक्ति रक्तदान जैसे महान कार्य में अपना सहयोग दें। नियमित रूप से रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा भी कम होता है। कैबिनेट मंत्री ने बाबा गैबी साहिब मंदिर में मत्था टेका और चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। इसके बाद धरौदी रोड पर स्थित काली माता मंदिर के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में रिछपाल शर्मा, हंसराज समैण, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सुरेश पांचाल, विनय मित्तल, शीशपाल भाणा, नरवाना मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, एडवोकेट राजेश शर्मा, दीपक श्योराण, बाबा गैबी साहिब मंदिर के महंत अजय गिरी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन




सरकार के बजट से होंगे नए आयाम स्थापित

कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार के जारी वर्तमान बजट प्रदेश के 2 करोड़ 82 लाख लोगों के उत्थान व कल्याण को लाजमी बनाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत बजट से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। यह बजट विकसित हरियाणा के साथ-साथ 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed