फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood Donation is the Greatest Act of Humanitarian Service: DSP

रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य : डीएसपी

Sat, 30 May 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation is the Greatest Act of Humanitarian Service: DSP
29जेएनडी31: रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए डीएसपी ऋषभ सोढी। स्रोत : आयोजक
जींद। नागरिक अस्पताल में सर्व कल्याण मंच जींद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं शिविर संयोजक लक्ष्य शर्मा ने बताया कि शिविर में ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के 25 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएसपी ऋषभ सोढी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएसपी ऋषभ सोढी ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदान साबित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्यों से दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। शिविर की अध्यक्षता मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी हरप्रीत, सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर बृजमोहन पंवार, डॉ. योगेश नांदल और सर्व कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवॉर्डी सुभाष ढिगाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed